Sunday, November 22, 2026
Latest:
उत्तराखंड

 रत्न केन्द्र के शेकेस में घुसा अजगर छूटे पसीने

हरिद्वार। हर की पैड़ी के पास सुभाष घाट एक रत्न की दुकान में विशालकाय अजगर दिखने से हड़कंप मच गया। अजगर रत्न केंद्र के शोकेस में घुस गया। जिसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। वन विभाग को सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा अजगर का रेस्क्यू किया गया।
जानकारी देते हुए हरिद्वार रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि रविवार शाम करीब 8 बजे हरिद्वार के सुभाष घाट के पास एक दुकान में अजगर के देखे जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद तुरंत मौके पर वन कर्मचारी पहुंचे और अजगर का रेस्क्यू किया गया। उन्होंने बताया कि अजगर दुकान में रखे शोकेस में घुस गया था। जिस कारण रेस्क्यू करने में थोड़ी सी परेशानी हुई। लेकिन वन कर्मचारियों की सूझबूझ के कारण रेस्क्यू जल्द ही हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *