रंगेहाथ रिश्वत लेते पकड़ा गया सर्वे कानूनगो, किसान से मांगी थी 15 हजार रुपए की घूस
सितारगंज। शनिवार को यहां एक किसान की शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने कानूनगो बंदोबस्त को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कानूनगो बंदोबस्त की पहचान अशरफ अली के रूप में हुई है।
विजिलेंस एसपी प्रहलाद मीणा ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम बिजटी पटिया निवासी किसान सुखदेव पुत्र करनैल सिंह ने शिकायत की थी कि कानूनगो अशरफ अली उससे 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। रिश्वत दाखिल खारिज करने के बदले में मांगी जा रही थी, जबकि इसके लिए कोई शुल्क नहीं लगता है। सुखदेव ने रिश्वत के रूप में छह हजार रुपये कानूनगो को दे दिए थे। विजिलेंस की तरफ से शिकायत की जांच के लिए इंस्पेक्टर चंचल शर्मा को नियुक्त किया गया। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए। इस पर विजिलेंस टीम ने अपना जाल बिछाया। शनिवार को प्लान के अनुसार विजिलेंस टीम सितारगंज पहुंची। किसान ने रिश्वत में मांगी गई रकम आरोपी कानूनगो को दे दी।
इस पर टीम ने कानूनगो अशरफ अली, निवासी ग्राम- ककरौआ, थाना- शहजादनगर, वर्तमान पता उत्तर उजाला, बरेली रोड, हल्द्वानी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मीणा ने बताया कि विजिलेंस की टीम कानूनगो को गिरफ्तार करके हल्द्वानी ले जा रही है। लिखापढ़ी के बाद कानूनगो को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले की जांच इंस्पेक्टर हेमा गुणवंत को सौंपी गई है।