यूपी के चार अफीम तस्कर गिरफ्तार, आरोपियों में पति-पत्नी भी शामिल
मामले की जानकारी देते हुए रुद्रपुर के
एसएसपी के अनुसार, पूछताछ में उन्होंने अपना नाम गुरगावा मस्तकिल, थाना सिरौली, बरेली (यूपी) निवासी प्रमोद शर्मा पुत्र प्रकाश शर्मा, उसकी पत्नी अनीता शर्मा, सहदरा मिलक रामपुर निवासी मो.तस्लीम पुत्र कल्लू और शिवपुर सिरौली, बरेली निवासी गुच्छन खां पुत्र छुन्नु खां बताया।
पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाशी लेने पर चारों के पास से 968 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसमें प्रमोद शर्मा से 220 ग्राम अफीम, अनीता शर्मा 228 ग्राम, तस्लीम से 290 ग्राम और गुच्छन खां से 230 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वह बरेली से अफीम खरीदकर दिनेशपुर में फुटकर बेचने आए थे। पुलिस ने चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ धरपकड़ अभियान लगातार जारी रहेगा।

