यूपी एसटीएफ ने माफ़िया अतीक अहमद के बेटे असद व उसके साथी को मुठभेड़ में मार गिराया

 

उमेश पाल हत्याकांड में चल रहे थे फ़रार, दोनों पर घोषित था 5-5 लाख रुपए का ईनाम

लखनऊ। बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड में गुरूवार को बड़ी खबर सामने आई है। मामले में फ़रार चल रहे माफ़िया अतीक़ अहमद का पुत्र असद और उसका एक सहयोगी गुलाम यूपी एसटीएफ के साथ एनकाउंटर में मारे गये हैं। पुलिस ने दोनों पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। पुलिस के मुताबिक, एनकांउटर झांसी में किया गया। एसटीएफ ने मारे गये बदमाशों के पास से विदेशी हथियार बरामद होने का दावा किया है।
मीडिया में प्रसारित खबर के अनुसार, एनकाउंटर के संबंध में यूपी पुलिस ने जानकारी दी कि असद पुत्र अतीक अहमद और गुलाम पुत्र मकसूदन, दोनों प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में वॉन्टेड थे। दोनों ने आरोपियों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में यूपी एसटीएफ टीम के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए गए। दोनों के पास से कई विदेशी हथियार भी बरामद किए गए है।

एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया देते हुए यूपी एसटीएफ की सराहना की है। वहीं प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने इस एनकाउंटर की जानकारी मुख्यमंत्री को दी है। खबर है कि इस एनकाउंटर के बाद कानून व्यवस्था को लेकर बैठक बुलाई गई है। इस पूरे मामले मुख्यमंत्री के सामने रिपोर्ट रखी गई है। गौरतलब है कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद से अशद फरार चल रहा था।
वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा- हमारा संकल्प है कि हम उत्तर प्रदेश से गुंडे माफिया और अपराधियों को खत्म करेंगे। अभी अभी घटना हुई है, जैसे ही पूरा विवरण आएगा उसे साझा करें। कोई भी ऐसा अपराधी जो अपराध करेगा वो प्रदेश में खुला नहीं घूमेगा। उत्तर प्रदेश कानून के माध्यम से सजा दिलाने में उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर है। उत्तर प्रदेश में कोई भी अपराधी अपराध करके बच नहीं पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *