उत्तराखंड

यूकेएसएसएससी परीक्षा पेपर लीक प्रकरणः मुख्य आरोपी की तलाश में छापेमारी

हरिद्वार। यूकेएसएसएससी की परीक्षा से सम्बन्धित पेपर लीक प्रकरण में मुख आरोपी की तलाश में पुलिस व प्रशासन द्वारा ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। वहीं आरोपी के घर पर अवैध रूप से बिजली की आपूर्ति पाये जाने पर उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
जनपद हरिद्वार के परीक्षा केन्द्र ग्राम बहादरपुर जट आदर्श बाल सदन हरिद्वार से प्रकाश में आये मुख्य आरोपी खालिद निवासी सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार की गिरफ्तारी हेतु पुलिस, राजस्व विभाग, बिजली विभाग और नगर पंचायत की टीमों द्वारा लगातार ने संयुक्त छापेमारी की जा रही है। मामले में आरोपी के खिलाफ देहरादून के थाना रायपुर में मुकदमा दर्ज किया जा चंुका है।
मामले में अन्य विभागों द्वारा आरोपी व उसके परिजनों के सम्बन्ध में अभिलेखीय जांच की जा रही है। जिसमे आरोपी के घर पर अवैध बिजली आपूर्ति पाए जाने पर आरोपी के पिता के खिलाफ धारा 135 विघुत अधिनियम के अन्तर्गत कोतवाली लक्सर में मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *