अपराध

युवक ने परिचित महिला के सहयोग से दूसरी महिला को बनाया दुष्कर्म का शिकार, दोनों आरोपी गिरफ्तार

 

रुद्रपुर।   महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी और उसकी मदद करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विकासखंड के एक गांव की रहने वाली महिला ने बुधवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि वह पति से नाराज होकर अपनी ताई के घर गई थी। जब उसके माता-पिता ताई के घर आए तो वहां उसकी माता-पिता से कहासुनी हो गई। इस पर वह वहां से चली आई। इस बीच 24 सितंबर को उसे खटीमा में उसकी परिचित चौड़ापानी नगरा तराई निवासी मीना मिली। उसे उसने आपबीती सुनाई तो वह अपने घर ले गई। देर शाम मीना ने घर पर दमगड़ा निवासी अपने भतीजे मनोहर को बुलाया। आरोप है कि मीना उसे खींचकर कमरे में ले गई और भतीजे को भी कमरे में लाकर बाहर से कुंडा लगा दिया। आरोप है कि उसके भतीजे ने उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 61(2), 64(1), 127(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष अनिल जोशी ने मामले की जांच महिला उप निरीक्षक संतोषी नेगी को सौंपी। उप निरीक्षक नेगी ने मामले की जांच करते हुए आरोपी मनोहर व मीना को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *