अपराध

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

देहरादून। मसूरी में एक 36 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी।. बताया जा रहा है कि युवक मसूरी में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार मसूरी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक मृत अवस्था में अपने बिस्तर पर पड़ा मिला। घटना मसूरी क्षेत्र के 12 कैंची क्षेत्र की बताई जा रही है, मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है, जो यहां किराए पर रह रहा था। स्थानीय लोगों अनुसार, युवक रोजमर्रा के काम से अपना गुजर-बसर कर रहा था। बीते दो दिनों से जब युवक अपने कमरे से बाहर नहीं निकला, तो मकान मालिक और पड़ोसियों को चिंता हुई। जब उन्होंने कमरे को खोला, तो अंदर युवक मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ा मिला। जिसके बाद आनन-फानन में लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची मसूरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उप जिला चिकित्सालय भेजा, जहां डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। मसूरी कोतवाल देवेन्द्र चौहान ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। कमरे को सील कर दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *