युवक की गोली मारकर हत्या से क्षेत्र में सनसनी

ंनैनीताल। रविवार तड़के रामनगर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव पुलिस को सुबह सड़क किनारे मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अस्पताल पहुंचे युवक के परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर हंगामा किया। जिसे देखते हुए पुलिस ने मौके पर भारी बल तैनात किया है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुट गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को तड़के किसी ने चोरपानी रोड पर युवक का शव सड़क किनारे पड़ा होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। युवक की शिनाख्त 27 वर्षीय अरविंद उर्फ पप्पी सागर पुत्र छत्रपाल निवासी लूटाबढ़ के रूप में हुई। उसके पश्चात पुलिस शव को रामनगर का अस्पताल लेकर पहुंची, जहां युवक के परिजनों ने अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि युवक को दो गोली लगी हुई थी। लोगों का कहना है कि उन्होंने तड़के तीन बजे गोली चलने की आवाज सुनी थी। उन्होन्ै बताया कि सुबह पांच बजे सड़क पर शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है। इस मामले में हर एंगल से पड़ताल की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *