सरोकार

यहां मातृ शक्ति ने सड़क डामरीकरण की मांग को लेकर किया जोरदार प्रर्दशन

चमोली।  गैरसैंण से सटे मैलाणा-छजगाड़-भैसोड़ासैंण-सारकोट सड़क के डामरीकरण की मांग को लेकर मातृ शक्ति ने गैरसैंण नगर में जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने लोनिवि के कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए नायब तहसीलदार महेश आर्य के माध्यम से सीएम और लोक निमार्ण मंत्री को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र बिष्ट ने कहा कि सारकोट और इससे लगे गांव के लोग लंबे समय से सड़क के डामरीकरण की मांग को लेकर आंदोलित है लेकिन सरकार और प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है। जिस कारण ग्रामीणों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ा है। मजबूरी में मातृ शक्ति ने लोनिवि के कार्यालय का घेराव कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *