यहां पुलिस ने की छापेमारी की कार्रवाई, अवैध रूप से संचालित हो रहा था हुक्काबार

 

देहरादून। शहर के थाना पटेलनगर की पुलिस ने देर रात एक हुक्काबार में छापा मारकर चार हुक्के सहित अन्य सामान बरामद किया है। कार्रवाई के बाद हुक्काबार को बंद करा दिया गया है।
पटेलनगर पुलिस लगातार नशे के सौदागरों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रही है, जिससे कि नशा तस्करों पर शिकंजा कसा जा सके। पटेलनगर पुलिस को सूचना मिली थी कि आईटीआई के समीप एक स्थान पर अवैध रूप से हुक्काबार संचालित हो रहा है। सूचना मिलने के बाद देर रात आईएसबीटी चौकी इंचार्ज संजीत कुमार ने मौके पर छापा मार दिया, जिससे वहां पूरी तरह से हड़कंप मच गया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए हुक्का बार से कुछ सामग्री के साथ कई हुक्के बरामद किए। उसके बाद हुक्का बार को बंद करा दिया गया। इस मामले में पुलिस पूरी तरह से पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *