Tuesday, July 21, 2026
Latest:

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट,   उत्तराखंड में अगले 24 घंटे भारी बारिश की जताई संभावना 

 

देहरादून।  अगले 24 घंटों में देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पौड़ी व नैनीताल जैसे जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 31 जुुलाई तक मैदान से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश की संभावना है। भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए देहरादून की डीएम सोनिका ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। डीएम ने कहा कि यदि आपदा प्रबंधन में लापरवाही बरती गई तो संबंधित विभागों के अधिकारी जिम्मेदार होंगे। वहीं, गंगोत्री हाईवे सुबह बंदरकोट में मलबा आने से बंद हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *