Saturday, July 25, 2026
Latest:

मुख्यमंत्री ने चमोली दुर्घटना में हताहत जवानों को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली हादसे में हताहत हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनो से मिल भावुक हो उठे। उन्होंने हर सम्भव मदद का परिजनों को भरोसा दिलाया।
आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चमोली पहुंचे। चमोली हादसे में हताहत लोगों के परिजनों से मिलकर मुख्यमंत्री काफी भावुक नजर आए। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। पुलिस मैदान गोपेश्वर में मुख्यमंत्री ने चमोली हादसे में हताहत होमगार्ड के तीनों जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित करते हुए नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *