Friday, July 24, 2026
Latest:

महिला पति की चंगुल से छूटकर पहुंची कोतवाली

रुद्रपुर। भूरारानी निवासी एक महिला ने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंच जमकर हंगामा काटा। महिला ने पति पर आये दिन मारपीट व प्रताडित करने का आरोप लगाया।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को भूरारानी निवासी एक महिला कोतवाली पहुंची और पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। महिला का कहना था कि पति आये दिन उसके साथ मारपीट करता है। खर्चा भी नहीं दे रहा। रात को मारपीट की। आरोप है कि जान से मारने का प्रयास किया।
बताया कि वह उसकी चंगुल से बमुश्किल छूट कर निकली। महिला पति के खिलाफ कार्रवाई पर अड़ी रही। पुलिस से बोली जब तक पति के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी,वह यहां से नहीं जायेंगे। महिला के हंगामा के चलते अफरा तफरी का माहौल बना रहा। एसएसआई अर्जुन गिरी गोस्वामी का कहना था कि पति पत्नी के बीच विवाद हो गया है। दोनों को बैठाकर सुलह कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *