Tuesday, August 18, 2026
Latest:

मंत्री प्रेम चंद के खिलाफ आयोजित महापंचायत में दो भाजपाइयों पर भड़काऊ भाषण देकर हिंसा फैलाने का आरोप

पुलिस कर रही मामले की जांच
ऋषिकेश। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और सुरेंद्र सिंह नेगी व धर्मवीर प्रजापति के मध्य हुए विवाद के बाद बीते रोज पीड़ितों को समर्थकों ने श्यामपुर शहीद स्मारक के समीप महापंचायत बुलाकर मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की थी। इस मामले में शुक्रवार को भाजपा संगठन की ओर से महापंचायत में शामिल दो लोग के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। इन व्यक्तियों पर महापंचायत के माध्यम से भड़काऊ भाषण देकर हिंसा फैलाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।
शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केआर पांडेय को शिकायत पत्र सौंपा। आरोप लगाया कि बीते बृहस्पतिवार को महापंचायत में संजय सिलस्वाल और धर्मवीर प्रजापति ने अपने भाषण में ऐसी बातें कही जिससे समाज में विद्वेष फैलने का खतरा है। इससे हिंसा भड़क सकती है। इन दोनों व्यक्तियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग की गई। शिकायत पत्र मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार की ओर से दिया गया।
इस मौके पर बृजेश चंद्र शर्मा, शिव कुमार गौतम, प्रदीप कोहली, माधवी गुप्ता, दिनेश सती, सीमा रानी, राजपाल ठाकुर, प्रदीप दुबे, राजेश दिवाकर, सचिन अग्रवाल, राजू शर्मा, सतीश पाल, दीपक बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *