Wednesday, August 26, 2026
Latest:
राजनीति

भाजपा ने प्रियंका गांधी की रैली से पहले कांग्रेस पर कसा तंज

देहरादून। भाजपा के बाद कांग्रेस के स्टार प्रचारक भी उत्तराखंड के अंदर चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं। 13 अप्रैल को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता उत्तराखंड में कई जगहों पर जनसभा को संबोधित करेंगी, जिस पर बीजेपी ने तंज कसा है। प्रियंका गांधी की रैली से पहले भाजपा ने कांग्रेस से कई सवाल किए हैं। उन्हांेने कहा कि कांग्रेस चाहे कुछ भी कर ले। उत्तराखण्ड की पांचो सीटें भाजपा की झोली में जायेगी।
शुक्रवार 12 अप्रैल को उत्तराखंड भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति से संयोजक और राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऋषिकेश रैली को कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील बताया है। बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की जीत निश्चित हो गई है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की देखा देखी कांग्रेस भी अब चुनाव के आखिरी समय में जाग गई है और अपने कुछ नेताओं के दौरे उत्तराखंड में लगाने जा रही है, जिसमें से एक रैली प्रियंका गांधी वाड्रा की रुड़की में होनी है। भारतीय जनता पार्टी ने लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका गांधी से उत्तराखंड में आने पहले कुछ सवाल पूछे हैं। भाजपा मोदी के दौरे के बाद गदगद नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *