अपराध

ब्‍वॉयफ्रेंड की शर्मनाक करतूत, दोस्‍तों के साथ मिलकर प्रेमिका से किया सामूहिक दुष्‍कर्म

रुड़की।  थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला भगवानपुर की एक फैक्टरी में काम करती है। वहीं उसका प्रेम प्रसंग भगवानपुर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक के साथ चल रहा था। बताया गया है कि शनिवार रात को युवक और महिला हद्दीवाला स्थित एक स्कूल में गए थे। यहां पर दोनों बात करने लगे। आरोप है कि युवक ने अपने कुछ साथियों को भी वहां बुला लिया गया। युवक और उसके दोस्तों ने शराब पी। इन्होंने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला का वीडियो भी आरोपियों ने बनाया। महिला को किसी को न बताने की धमकी दी और वहा से फरार हो गए। बदहवास स्थिति में स्कूल से बाहर निकली महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुचीं और छानबीन की। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। इस मामले में भी पुलिस अभी जांच पड़ताल की बात कह रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *