उत्तराखंड

बैंक का अजब कारनामा; खाता हल्द्वानी के युवक का, बैंक वालों ने लोन दे दिया पिथौरागढ़ वाले को  

हल्द्वानी। हल्द्वानी में एक बैंक में लाखों के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। पीड़ित के खाते का गलत उपयोग कर किसी दूसरे व्यक्ति को 15 लाख का दो बार लोन बांट दिया। मामले में पीड़ित ने बैंक से शिकायत की है। साथ ही पुलिस को भी घटना के बारे में बताया है। भोटिया पड़ाव क्षेत्र निवासी एक युवक ने बताया कि उसके पिता के नाम पर एक निजी बैंक में खाता है। जिससे वह लगातार लेनदेन करते रहते हैं। आरोप लगाया कि बीते दिन किसी काम से वह बैंक में गए तो यहां पता लगा कि उनके नाम पर पिथौरागढ़ निवासी एक व्यक्ति ने दो बार लाखों रुपये का लोन ले लिया। आरोप लगाया कि एक बार पांच लाख तो दूसरी बार 10 लाख का लोन दे दिया। खास बात यह है कि लोन लेने वाला व्यक्ति मासिक किस्तें भी चुका रहा है। जिससे आशंका जताई है कि बैंक की तरफ से खाते से लापरवाही के कारण ऐसा हुआ होगा। पीड़ित ने बैंक स्टाफ को मामले से अवगत कराया है। साथ ही लिखित में पुलिस को कार्रवाई की पीड़ित की ओर से तैयारी की जा रही है। लोन का यह सिलसिला 2022 ये चल रहा है। एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। तहरीर आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *