बुजुर्ग महिला के साथ चेन स्नेचिंग

हल्द्वानी। मुखानी चौराहे पर ई-रिक्शा सवार वृद्ध महिला मुन्नी पांडे के साथ चेन स्नेचिंग की घटना हुई है। वृद्धा बद्रीपुरा पांडे की निवासी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला अपने इलाज के लिए पीलीकोठी के पास डॉक्टर के पास गई थी, जब वह वापस लौट रही थी तभी रिक्शे में बैठी एक लड़की उनके पैरों पर बार-बार मारने लगी। इसका उन्होंने विरोध किया, फिर भी नहीं मानी। उन्होंने अपने पैरों के तरफ देखने की कोशिश की। उसी बीच उनके गले में दो तोले की सोनी की चेन की स्नेचिंग हो गई। ई-रिक्शा में कुछ महिलाएं भी बैठी थीं। बुजुर्ग महिला ने पूरे मामले की तहरीर पुलिस को दी है। सीओ भूपेन्द्र सिंह धोनी का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस की टीम घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तारी की बात कह रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *