अपराध

बाइक की चपेट में आकर वृद्धा घायल , अस्पताल में हो गई मौत

रुद्रपुर। शुक्रवार देर शाम मजरा फार्म के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक वृद्धा की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। श्रीपुर बिचुवा परिहार पट्टी निवासी 60 वर्षीय कमला परिहार पत्नी रूद्र सिंह परिहार सातूं-आठूं पर्व देखकर गांव की अन्य महिलाओं के साथ पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान मजरा फार्म के पास सामने अचानक आए एक बच्चे को बचाने के प्रयास में बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया। इससे बाइक की चपेट में आकर कमला परिहार गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि बाइक सवार भी चोटिल हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने कमला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजन शव घर ले गए। मृतका के दो पुत्र हैं। विनोद सिंह परिहार और बसंत सिंह परिहार। बसंत सेना में कार्यरत हैं। शनिवार को बसंत सिंह के घर पहुंचने के बाद बनबसा शारदा घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। चिता को मुखाग्नि दोनों पुत्रों ने दी। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *