राजनीति

बहुचर्चित्र हरिद्वार नाबालिग गैंगरेप प्रकरण, महिला कांग्रेस ने फंूका भाजपा का पुतला , सीबीआई जांच की मांग

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में भारतीय जनता पार्टी  की पूर्व महिला नेता पर अपनी नाबालिग पुत्री का अपने दोस्तों से योन शोषण कराए जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद प्रदेश में रानीतिक भूचाल आने की उम्मीद बढ़ रही है। इस मामले में कांग्रेस ने भाजपा  को घेरना शुरू कर दिया है। सोमवार को उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस ने भाजपा का पुतला फूंका।
हरिद्वार के देवपुरा चौक पर इकट्ठा हुई महिला कांग्रेस नेत्रियों ने भाजपा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए पुतला जलाया। इस दौरान ज्योति रौतेला ने कहा कि भाजपा सिर्फ आरोपी महिला को पार्टी से निकाल कर अपना पल्ला नहीं झाड़ सकती है। इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए और आरोपी महिला की भाजपा नेताओं के साथ फोन पर हुई बातचीत भी सार्वजनिक की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर वे मंगलवार को उत्तराखंड के गवर्नर से भी मिलने जा रही हैं। यह मुद्दा भाजपा और कांग्रेस नहीं बल्कि समाज का मुद्दा है। इसलिए कांग्रेस इस लड़ाई को जब तक बिटिया को इंसाफ नहीं मिलता तब तक जारी रखेगी।
बता दें कि चार जून को हरिद्वार पुलिस ने एक मुकदमा दर्ज किया था. मुकदमा नाबालिग पीड़िता के पिता ने दर्ज कराया था। पिता ने अपनी शिकायत में बताया था कि उनका पत्नी से बीते कुछ समय से विवाद चल रहा है। इसीलिए उनकी पत्नी अलग रही है। बीते कुछ समय से उनकी नाबालिग बेटी अपनी मां के साथ ही थी। कुछ ही दिनों पहले वो अपने पिता के पास आई और गुमसुम सी रहने लगी। पिता ने इसका कारण पूछा तो बेटी ने जो बताया वो बड़ा हैरान करने वाला था।
शिकायत के अनुसार मां ने अपने प्रेमी और अन्य दोस्त से खुद की नाबालिग बेटा का गैंगरेप कराया था. मां बेटी को कई बार हरिद्वार से बाहर भी लेकर गई, जहां होटलों में भी नाबालिग के साथ गैंगरेप किया है। इस मामले में पुलिस नाबालिग बेटी की मां और अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं कांग्रेस इस घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *