Tuesday, August 25, 2026
Latest:

पूर्व सीएम हरीश रावत ने दी गिरफ्तारी, सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ का कर रहे थे विरोध

देहरादून। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर पार्टी अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को झूठे मामले में फंसा कर पूरे देश में बेइज्जत करने का आरोप लगाया है। पार्टी का आरोप है कि इसी नीयत से श्रीमती गांधी को  ईडी कार्यालय में जबरन पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। इसके विरोध में कांग्रेस द्वारा आज पूरे देश में ईडी कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया गया। दिल्ली में भी देश के सारे वरिष्ठ नेताओं, सांसदों मुख्यमंत्रियों मंत्रियों ने गिरफ्तारी दी और ईडी की इस कार्रवाई का जोरदार विरोध किया।
 गुरूवार को गिरफ्तारी देने वालों में से उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मुकुल वासनिक, पवन बंसल, अभिषेक मनु सिंघवी  अविनाश पांडे, शशि थरूर  जयराम रमेश, मलिकार्जुन खडगे,  पी चिदंबरम,  उदित राज, सुरजेवाला,  सुप्रिया,  जी पी एल पुनिया व देवेंद्र यादव आदि प्रमुख नेताओं के अलावा सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *