उत्तराखंड

बंदरों के उत्पात से परेशान हैं लोग; दुकानदार और महिला वनकर्मी पर किया हमला, 15 से ज्यादा को काट चुके हैं अब तक

 

नई टिहरी।  थौलधार ब्लॉक मुख्यालय कंडीसौड़ में बंदरों की दहशत बनी है। बंदरों ने एक दुकानदार और नर्सरी में काम कर रही महिला वनकर्मी पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। परेशान लोगों ने वन विभाग से बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है। मंगलवार को ही होटल व्यवसायी हीरा सिंह पंवार अपने होटल में था। बंदरों का एक झुंड उसके होटल में घुसा। उन्हें भगाने के लिए सामने आए हीरा सिंह पर बंदरों ने हमला कर दिया जिससे उसके हाथ और पैर में काफी घाव हो गए। बाजार में ही टिहरी डैम वन प्रभाग कार्यालय के बाहर नर्सरी में रोशनी देवी निराई-गुड़ाई कर रही थी। इस दौरान वहां से गुजर रहे बंदरों के झुंड में से एक बंदर ने महिला कर्मी पर हमला कर दिया जिससे उसे भी अस्पताल जाना पड़ा। वरिष्ठ फार्मासिस्ट सुरेंद्र सिंह पुरासोड़ ने बताया कि एक महीने में ही 15 से अधिक लोगों को काट चुके हैं। व्यापार सभा अध्यक्ष सुमेर सिंह पंवार, प्रधान सुमन सिंह गुसाईं ने बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। वन दरोगा प्रवीण असवाल ने कहा कि कुछ समय पहले पिंजरा लगाया गया था। लोग सड़क किनारे कचार फेंक रहे हैं। इससे बंदरों की संख्या बढ़ रही है। स्थिति को देखते हुए फिर से पिंजरा लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *