उत्तराखंड

फिर सक्रिय हुआ गुलदार, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय बालक पर किया हमला कर किया घायल

 

रुद्रप्रयाग।  जखोली क्षेत्र में बुधवार सुबह स्कूल जा रहे बुढ़ना गांव के एक 11 वर्षीय बालक पर अचानक गुलदार ने हमला कर दिया। इससे उसके हाथ और पैर में चोटें आई हैं। हमले के दौरान बालक के चिल्लाने की आवाजें सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बालक को गुलदार के चंगुल से बचा पाए। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह जखोली ब्लॉक के बुढ़ना गांव निवासी 11 साल का अनीश सिंह रावत अपने गांव से राजकीय अटल आदर्श इंटर कालेज बुढ़ना जा रहा था कि इसी बीच गांव के पास ही झाड़ियों में छुपे गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार ने बालक के हाथ की अंगुलियों के साथ ही पैर पर घाव किए हैं। जैसे ही गुलदार ने हमला किया, अनीश जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इतने में ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और किसी तरह बालक को गुलदार के चुंगल से छुड़ाने में कामयाब हो गए। परिजनों के साथ ही ग्रामीणों ने बालक का अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया जबकि इसके बाद उसे घर ले गए हैं। बुढ़ना की ग्राम प्रधान आरती देवी ने बताया कि घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी है। वन विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने वन विभाग से घायल बालक को उचित मुआवजा देने की मांग की है। इधर, घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से शीघ्र क्षेत्र में पिंजरा लगाने के साथ ही वन कर्मियों की गश्त लगाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *