वन्यजीव

फिर बढ़ी गढ़वाल में गुलदार की सक्रियता, इलाके में भय का माहौल

पौड़ी। गढ़वाल वन प्रभाग की पौड़ी नागदेव रेंज के गजल्ड गांव में एकबार फिर गुलदार की सक्रियता बढ़ गई है। जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। बीते 4 दिसंबर को गुलदार ने यहां एक व्यक्ति को निवाला बना दिया था। ग्रामीणों ने डीएफओ को ज्ञापन देकर जल्द ही गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है। शनिवार को गजल्ड गांव के ग्राम प्रधान शंकर प्रसाद नौटियाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएफओ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि बीते 4 दिसंबर को गांव में गुलदार ने गजल्ड गांव में एक व्यक्ति को निवाला बना दिया था। जिसके बाद क्षेत्र में पिंजरे लगाने के साथ ही प्राइवेट शूटर तैनात किए गए थे। प्राइवेट शूटरों ने एक गुलदार को ढेर भी किया था। कहा कि गांव के आसपास एक बार फिर गुलदार की चहलकदमी देखने को मिल रही है। जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। उन्होंने डीएफओ से गुलदार की दहशत से निजात दिलाने की मांग उठाई। कहा कि समस्या का हल नहीं होने पर 22 दिसंबर से डीएफओ कार्यालय में अनशन शुरू किया जाएगा। इधर, डीएफओ महातिम यादव ने कहा कि क्षेत्र में टीम नियमित रूप से गश्त कर रही है। ग्रामीणों की समस्या को प्राथमिकता के साथ हल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *