अपराध

फर्जीवाड़े में सीएससी संचालक पर मुकदमा दर्ज़, फर्जी परिवार रजिस्टर बनाकर करवा रहा था आवेदन

 

विकासनगर।   कॉमन सर्विस सेंटरों की ओर से फर्जी मोहर और फर्जी परिवार रजिस्टर बनाकर लोगों के विभिन्न प्रमाण पत्रों और पेंशन के लिए आवेदन कराए जा रहे हैं। यहीं नहीं, आधार कार्डों में भी डेट ऑफ बर्थ बदलकर पेंशन आदि के आवेदन कराए जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला थाना सहसपुर क्षेत्र में सामने आया है। यहां ग्राम पंचायत अधिकारी की फर्जी मोहर और फर्जी परिवार रजिस्टर बनाकर सीएससी सेंटर से प्रमाणों पत्रों के लिए आवेदन किया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने सीएससी सेंटर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विदित है कि विभिन्न प्रमाण पत्रों बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन, आधार कार्ड में संशोधन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन करने के लिए सरकार की ओर से सीएससी सेंटर खोले गए हैं। कुछ सीएचसी सेंटरों की ओर से फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। प्रमाण पत्र बनाने के लिए फर्जी परिवार रजिस्टर, मोहरों का इस्तेमाल कर आवेदन किया जा रहा है। कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि ऐसे ही एक मामले में कोतवाली में सीएचसी सेंटर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी खुशहालपुर सहसपुर शार्दूल तड़ागी ने तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि असलम खान पुत्र वहीद निवासी खुशहालपुर घमोलो सीएससी सेंटर का संचालन करते हैं। आरोपी की ओर से उनकी फर्जी मोहर और परिवार रजिस्टर के माध्यम से विभिन्न प्रमाण पत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन कराए गए हैं। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ने बताया कि आवेदन में संदेह होने पर उन्होंने जांच कराई तो उनकी फर्जी मोहर और फर्जी परिवार रजिस्टर का प्रयोग प्रमाण पत्रों के आवेदन में किया गया था। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के बाद आरोपी असलम खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *