उत्तराखंड

प्रशासन ने कसी कमरः आपदा से निपटने के लिए सोमवार को पांच जिलों में होगा माक ड्रिल

देहरादून। आगामी सोमवार को हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल और चंपावत जनपदों में बाढ़ प्रबंधन को लेकर माक ड्रिल आयोजित की जाएगी। शनिवार को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में टेबल टाप एक्सरसाइज के माध्यम से इस माक ड्रिल की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर समय-समय पर अभ्यास किया जा रहा है। शनिवार को आयोजित बैठक में सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने कहा कि इस वर्ष सामान्य से अधिक वर्षा का पूर्वानुमान है। बाढ़, जलभराव एवं अन्य आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए विभागों के बीच समन्वय, उपकरणों के उपयोग और त्वरित प्रतिक्रिया की तैयारी अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि आपदा का सामना करने में सबसे जरूरी है आपदा पूर्व तैयारी। माक ड्रिल का उद्देश्य वास्तविक परिदृश्यों में विभागों की तत्परता, समन्वय और प्रतिक्रिया क्षमता की जांच करना है। बैठक में डीआइजी राजकुमार नेगी, अपर सचिव विनीत कुमार, संयुक्त सचिव एनएस डुंगरियाल, ड्यूटी आफिसर विजय कुमार, एनडीआरएफ के असिस्टेंट कमांडेंट राजू एस धपोला, एसडीआरएफ डिप्टी कमांडेंट शुभांक रतूड़ी, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *