प्रशासन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए पल्टन बाजार में पिंक बूथ का विधिवत शुभारंभ
देहरादून। पलटन बाजार में महिलाओं से छेेडछाड व अभद्रता की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने बाजार में पिंक बूथ का विधिवत शुभारंभ किया।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व पलटन बाजार में काम खरीदारी करने आयी युवती के साथ एक सेल्समैन ने अभद्रता कर दी जिससे वहां पर माहौल खराब हो गया था, जिसके बाद हिन्दूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने युवक की पीटाई कर उसको पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस द्वारा हिन्दूवादी संगठन के पदाधिकारी को हिरासत में लेने के विरोध में लोगों ने घंटाघर चैक पर जाम लगा दिया था। उसके बाद पुलिस ने पलटन बाजार में सत्यापन अभियान चलाया था तथा जिलाधिकारी सविन बंसल ने महिला सुरक्षा के दृष्टिगत पिंक बूथ स्थापित करने के निर्देश दिए थे । उसके लिए डीएम ने पुलिस को अनटाइड फंड से लगभग 1.36 लाख की धनराशि जारी कर दी थी। इसके चलते आज पलटन बाजार में विधिवत पिंक बूथ की स्थापित कर दिया गया है। डीएम ने पल्टन बाजार में सीसीटीवी लगाने हेतु पुलिस से प्रस्ताव मांगा है, जल्द सीसीटीवी कैमरा लगाये जायेंगे।
