प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर आ सकते है उत्तराखण्ड

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 अक्टूबर को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर पिथौरागढ़ आ सकते हैं। प्रधानमंत्री 11 अक्टूबर को नारायण आश्रम पहुंचेंगे। जिससे देखते हुए वहां तैयारियां शुरू कर दी गयी है।
प्रदेश भाजपा के सूत्रों के अनुसार, पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए तैयारियों में जुटने को कहा है। बताया गया कि प्रधानमंत्री 12 अक्टूबर को ज्योलीकांग जाएंगे। वह कैलास दर्शन के बाद प्रथम गावों के निवासियों से संवाद करेंगे। पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए भाजपा संगठन ने उनके स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपाईयों में पीएम के दौरे को देखते हुए भारी उत्साह नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *