उत्तराखंड

पैर फिसलने से नहर में जा गिरा बीएसएफ का रिटायर्ड जवान, जल पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान

 

रुद्रपुर। बीएसएफ से रिटायर्ड महतगांव चकरपुर निवासी हवलदार सोमवार देर शाम पैर फिसलकर शारदा नहर में गिर गए और लापता हो गया। पुलिस और जल पुलिस ने डूबे हवलदार की काफी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। हवलदार के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। महतगांव चकरपुर निवासी बीएसएफ हवलदार 48 वर्षीय मनोज सिंह खनका पुत्र होशियार सिंह खनका सोमवार देर शाम खाना खाने के बाद टहलने के निकले थे। इस दौरान वह लालकोठी स्थित शारदा नहर में पानी पीने के लिए चले गए। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह शारदा नहर में गिर गए। नहर किनारे खड़े एक युवक ने उन्हें नहर में गिरते देख लिया। जब वह उन्हें बचाने के लिए नहर की ओर दौड़ा तो वह तेज बहाव में बहने लगे। युवक ने पास स्थित एसएसबी चौकी पहुंचकर उनके डूबने की सूचना दी एसएसबी के जवान रस्सी लेकर घटना स्थल पर पहुंचे, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। नहर में डूबे हवलदार का मोबाइल और चार्जर नहर के किनारे मिला है। इसी मोबाइल से फोन कर परिजनों को सूचित किया गया। साथ ही चकरपुर पुलिस चौकी प्रभारी प्रियांशु जोशी को भी सूचना दी गई। चौकी प्रभारी जोशी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अंधेरा और नहर के किनारे घना कोहरा होने के कारण तलाश अभियान में सफलता नहीं मिल पाई। मंगलवार को पुलिस ने सुबह से नहर के किनारे सर्च अभियान चलाया पर मनोज सिंह का कुछ पता नहीं चला।
जल पुलिस की टीम ने मोटर वोट से शारदा नहर में सर्च अभियान चला रही है। देर शाम तक डूबे युवक का कहीं पता नहीं चल सका था। कोतवाल प्रकाश सिंह दानू व एसएसआई विनोद जोशी ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर मौका-मुआयना किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *