पुस्तक के रूप में सामने आया पूर्व सीएम हरीश रावत के लेखों का संकलन ‘उत्तराखंडियत’, प्रियंका गांधी ने किया विमोचन
नयी दिल्ली। हरदा के नाम से लोकप्रिय कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपनी सियासी सक्रियता और समय-समय पर उत्तराखंड की चिंताओं को बयां करती अपनी अभिव्यक्तियों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। सोशल मीडिया के साथ साथ समाचार पत्रों में प्रकाशित उनकी ऐसी ही अभिव्यक्तियों का संकलन अब एक पुस्तक के रूप में लोगों के सामने आया है। स्वयं हरीश रावत ने इस बारे में ‘उत्तराखंडियत’ शीर्षक से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है। हमने उनकी इस पोस्ट को यहां प्रस्तुत किया है-
उत्तराखंडियत
मेरे द्वारा समय-समय पर उत्तराखंड सहित समसामयिक विषयों विशेषतः ‘उत्तराखंडियत’ से जुड़े हुए पहलुओं पर लिखे गए लेख जो विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित हुए हैं, उनका संकलित संपादन मूर्धन्य पत्रकार संडे पोस्ट के संपादक श्री ApurvJoshi जी द्वारा किया गया तथा श्री विनोद अग्निहोत्री, राजनीतिक संपादक अमर उजाला द्वारा आलेख लिखा गया। मेरा जीवन लक्ष्य उत्तराखंडियत नाम से पाखी प्रकाशन द्वारा संपादित पुस्तक का विमोचन नई दिल्ली में श्रीमती Priyanka Gandhi Vadra जी, महामंत्री अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाषा के संपादक श्री निर्मल पाठक जी, उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री Ganesh Godiyal जी, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री आनंद रावत जी, एआईसीसी के पूर्व संयुक्त सचिव श्री हरिपाल रावत जी, संजय चौधरी जी और पाखी प्रकाशन के प्रबंधक श्री अमित चौहान जी उपस्थित रहे। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी के जन्मदिन पर विमोचित इस पुस्तक को उत्तराखंड के जनमानस को समर्पित किया गया है।
‘उत्तराखण्डियत_जिन्दाबाद !!
uttarakhand
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

