अपराध

पुलिस ने युवती से दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोपी को किया गिरफ्तार

रुद्रपुर। युवती के साथ शारीरिक यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। ब्लॉक के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में शकील अहमद पर उसके साथ शारीरिक यौन शोषण, जबरन धर्म परिवर्तन करने, अपनी पत्नी के आधार कार्ड पर उसकी फोटो लगाने तथा उसकी बड़ी बहन के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी शकील अहमद पुत्र रहीस अहमद ग्राम बघौरी सितारगंज के खिलाफ धारा 64, 77, 78, 351(2), 329(4), 115 (2) बीएनएस व उत्तराखण्ड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। थाना नानकमत्ता में तैनात उप निरीक्षक प्रिंयका टम्टा मामले की जांच कर रही थीं। घटना के खुलासे को पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर, क्षेत्राधिकारी खटीमा के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया। 16 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति दिखाई दिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शकील अहमद पुत्र रहीस अहमद ग्राम बघौरी सितारगंज बताया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला उपकारागार हल्द्वानी भेज दिया है। यहां टीम में प्रभारी निरीक्षक विजेन्द्र शाह, एसएसआई ललित मोहन रावल, विवेचक उप निरीक्षक प्रियंका टम्टा, आरक्षी नवीन खोलिया, रविन्द्र धौनी, झिंगुरी राम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *