पुलिस ने ज्वेलरी कारोबारी पर फायरिंग के मामले में आरोपियों पर की इनाम की घोषणा 

 

हल्द्वानी। ज्वेलरी कारोबारी पर फायरिंग और पुलिसकर्मी की पत्नी की हत्या मामले में पुलिस के हाथ अभी भी खाली है। दोनों मामले में पुलिस के लिए आरोपियों का पकड़ना चुनौती बनता जा रहा है। एसएसपी ने सर्राफा कारोबारी राजीव वर्मा पर फायरिंग मामले के मुख्य आरोपी मनोज अधिकारी और रमन कपूर के ऊपर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
एसएसपी नैनीताल पंकज भट्टने बताया कि सर्राफा कारोबारी राजीव वर्मा पर हमले के कुछ आरोपियों को पकड़ लिया गया है, लेकिन मुख्य आरोपी रमन कपूर और मनोज अधिकारी पुलिस के पकड़ से अभी भी बाहर हैं। जिनकी तलाश में एसओजी और पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है।
उन्होंने कहा दोनों फरार आरोपियों के ऊपर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वही, मुखानी थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी की पत्नी की हत्या और लूट का मामला पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। पुलिस पूरे मामले का जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है।एसएसपी पंकज भट्ट का कहना है कि पुलिसकर्मी शंकर बिष्ट की पत्नी ममता बिष्ट की हत्या मामले में पुलिस को सीसीटीवी से अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *