पुलिस ने की नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक शख्स को प्रतिबंधित इंजेक्शन की खेप के साथ किया गिरफ्तार
रुद्रपुर। जनपद स्तर पर नशे के सौदागरों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई रुद्रपुर कोतवाली पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने चैकिंग के दौरान एक नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से प्रतिबंधित इंजेक्शन की खेप बरामद की। पुलिस उसे जेल भेजने की कार्रवाई कर रही। कोतवाल विक्रम राठौर के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और पुलिस शनिवार की रात क्षेत्र में नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई को चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ब्लॉक रोड पर पहुंची तो एक संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगा। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ में उसने अपना नाम निशा उर्फ निशा गाईन निवासी शक्तिफार्म थाना सितारगंज बताया। वर्तमान में वह वार्ड एक शिवनगर थाना ट्राँजिट कैंप में रह रहा है। उसके कब्जे से 167 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। उसका अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। टीम में कोतवाल के अलावा एसएसआई कमाल हसन.एसआई बिपुल जोशी, हेड कांस्टेबल आसिफ हुसैन, विनोद खत्री व विकास रावत आदि शामिल थे।

