पुलिस चौकसी को बदमाशों की चुनौती, दुकान में खड़ी बाईक उड़ा ले गए चोर
हल्द्वानी। वाहन चोरों ने नगर में दस्तक देकर पुलिस चौकसी की पोल खोल दी है। वाहन चोरों ने दुकान के आगे खड़ी पल्सर बाइक पर हाथ साफ करते हुए पुलिस को चुनौती दी है। दुकान के मिस्त्री ने चोरों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। इंदिरा नगर निवासी उमर पुत्र अख्तर अली ने संख्या यू,ए,04 एन 4268 को 17 अक्तूबर की रात को बाइक प्रेम टॉकीज स्थित दुकान में खड़ी कर वह शहर से बाहर चला गया था। जब वह 24अक्तूबर को वापस आया तो पल्सर बाइक दुकान से गायब थी, जबकि अन्य बाइक दुकान में ही थे । उसने बाइक के बारे में आस पास के लोगों से जानकारी जुटाई, लेकिन कुछ भी जानकारी हाथ नहीं लगी। मिस्त्री उमर ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
