पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी पोक्सो का आरोपी गिरफ्तार

 

भगवानपुर। इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत के कठघरे में खड़ा करने के लिए एसएसपी अजय सिंह के दिए गए निर्देशों पर काम कर रही पुलिस टीम ने पोक्सो अधिनियम में लगातार फरार चल रहे विजयनगर कानपुर उत्तर प्रदेश निवासी 50 हजार के इनामी आरोपी कमलेश सक्सेना उर्फ रवि सक्सेना पुत्र सुरेश चन्द सक्सेना को दबोचने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ 14 जुलाई 2016 को हरिद्वार निवासी युवती की तहरीर पर थाना भगवानपुर में बलात्कार व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज हुआ था।
आरोपी के लगातार फरार रहने के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी के घर की कुर्की भी की थी।  27 सितम्बर 2017 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया। किन्तु कुछ समय पश्चात न्यायालय से जमानत मिलने के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था जिस पर न्यायालय ने आरोपी को भगौडा घोषित किया था।
भगोडे़ आरोपी पर एसएसपी हरिद्वार ने 20 अप्रैल 2022 को 25 हजार का ईनाम घोषित करने के पश्चात आईजी गढ़वाल रेंज करण सिंह नगन्याल ने 14 दिसम्बर 2022 को 50 हजार का ईनाम घोषित किया।
आरोपी की तलाश में लगातार कोशिश कर रही टीम ने आरोपी कमलेश सक्सेना उर्फ रवि सक्सेना को राजा मार्केट, थाना चकेरी, जिला कानपुर (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह बुटोला, उप निरीक्षक विपिन कुमार, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार व कांस्टेबल उवैदुल्ला शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *