Monday, October 19, 2026
Latest:
अपराध

पुलिस को चेकिंग में कार से मिली 1.37 लाख रुपये की चरस, नशा तस्कर गिरफ्तार

 

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा के निर्देशानुसार, नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत दन्या पुलिस ने चेकिंग के दौरान चापड़ बैंड के पास एक आल्टो कार संख्या यूके01सी 0264 से 689 ग्राम चरस बरामद की। कार चालक लीलाधर भट्ट को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना दन्या में धारा 8/18/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। दन्यापुलिस टीम ने तलाशी के दौरान चरस के साथ एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया। चरस की कीमत 1.37 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में लीलाधर भट्ट ने बताया कि वह गांव में अवैध रूप से चरस तैयार कर हल्द्वानी ले जा रहा था, जहां इसे ऊंचे दामों में बेचने की योजना थी। गिरफ्तार आरोपी लीलाधर भट्ट, 50 वर्ष, नायलधुरा, दन्या, अल्मोड़ा का निवासी है और वर्तमान में ग्राम हाटा, इंद्रानगर प्रथम, लालकुआं, नैनीताल में रह रहा है। यहाँ पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह, हेड कांस्टेबल रविकांत शुक्ला, मनोज कोहली और योगेश जोशी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *