पीएम मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर

 

श्रीनगर। भाजपा श्रीनगर मण्डल द्वारा आठ साल बेमिसाल के तहत गरीबों के उत्थान के लिए व विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने वाली महिलाओं का एक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सभासद व पूर्व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य प्रमिला भण्डारी व मुख्य वक्ता मण्डल उपाध्यक्ष रेखा रावत और कार्यक्रम सयोजक महामंत्री ऊषा कण्डारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज देश में विकास की गंगा बह रही है। कहा पूरे पीएम के ओर से चलाई जा रही योजनाओं का हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चे की जिलाध्यक्ष नगमा तौफिक, उपाध्यक्ष गणेशी देवी, सभासद पूजा, मण्डल मंत्री मीना असवाल, मीडिया प्रभारी आशा फरासी, मंत्री कुसुम कण्डारी, मंत्री सुनीता कठैत, मंत्री दीपा रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *