पिस्टल लेकर पहुंचा था न्यायालय परिसर, कार की चैकिंग के दौरान पकड़ लिया पुलिस ने

 

रुद्रपुर। बुधवार को शहर में उस वक्त सनसनी फ़ैल गई जब न्यायालय परिसर में कार की तलाशी के दौरान एक व्यक्ति से पिस्टल बरामद हुई। देखते ही देखते शहर में यह बात फ़ैल गई कि अदालत में किसी की हत्या करने के लिए शूटर पहुंचे हैं। अपराधियों के आने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया । जानकारी के अनुसार, पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान न्यायालय परिसर में एक कार से पिस्टल बरामद हुई थी, जिसके बाद उक्त कार व एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कोर्ट परिसर में कार से पिस्टल बरामद होने के बाद से पुलिस हरकत में आ गई और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि एसओजी और पुलिस ने जिला न्यायालय परिसर से चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पकड़े गये संदिग्धों से पुलिस अज्ञात स्थान पर पूछताछ कर रही है। पकड़े गये संदिग्ध पंजाब के शूटर बताये जा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उक्त लोग किसी वारदात को अंजाम देने के लिए रुद्रपुर आये थे। फिलहाल पुलिस ने चारों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। वहीं न्यायालय परिसर के बाहर भी चैकिंग अभियान जारी है। हालांकि लोगों में किसी गंभीर वारदात की आशंका के चलते भय का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *