Wednesday, August 26, 2026
Latest:

पिरान कलियर आई महिला की धारदार हथियार से हत्या

रुड़की। सहारनपुर से अपने पति को बच्चे के साथ कलियर पिरान शरीफ आई महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं घटना के बाद पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और पड़ताल शुरू कर दी गयी।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कलियर थाना क्षेत्र के धनौरी स्थित बावनदरे पर एक महिला घायल अवस्था में पड़ी है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा मौके पर जाकर देखा गया तो एक महिला लहूलुहान स्थिति में वहां पर पड़ी थी। पुलिस ने घायल महिला को रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया। सिविल अस्पताल पहुंचने के दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि उसके ऊपर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियारों से हमला किया गया है और उसके साथ उसका एक बेटा और पति भी मौजूद था। पुलिस पूछताछ में महिला ने अपना नाम सकीना निवासी सहारनपुर बताया। वही उपचार के दौरान महिला की मृत्यु हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह, एसपी क्राइम रेखा यादव, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, एसपी देहात एसके सिंह, सीओ सदर निहारिका सेमवाल, रूडकी सीओ पल्लवी त्यागी, सीओ मंगलौर बी एस सिंह चैहान थानाध्यक्ष बहदराबाद नितेश शर्मा, थानाध्यक्ष पिरान कलियर जहांगीर अली समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने बताया कि महिला के घायल अवस्था में पड़ी होने की सूचना मिली थी जिसे अस्पताल भेजा गया जहां उसकी मौत हो गई। महिला ने पुलिस को अपने साथ पति और बेटा होने की बात बताई, लेकिन वह मौके से नहीं मिले। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *