पिथौरागढ में महसूस किए गए भूकंप के झटके

पिथौरागढ। उत्तराखंड उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं आज सोमवार की सुबह जनपद पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सोमवार सुबह करीब 911 बजे पिथौरागढ़ के धारचूला और बंगापानी क्षेत्र में भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मैग्नीट्यूड जबकि केंद्र नेपाल में 5 किमी की गहराई पर था। धारचूला में 9.15 बजे भी भूकंप का झटका महसूस हुआ। इससे भयभीत लोग घरों से बाहर निकल आए। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *