अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग द्वारा लंदन में 14 साल की सिख लड़की का 5-6 लोगों से कराया गैंगरेप

200 सिखों ने घेरा डालकर इस तरह बचाई जान

वॉशिंगटन । इंग्लैंड के वेस्ट लंदन में पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग द्वारा एक सिख नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की उम्र मात्र 14 साल बताई जा रही है। आरोप है कि ग्रूमिंग गैंग ने पहले लड़की को अगवा किया और फिर एक फ्लैट में बंद कर 5-6 लोगों से उसका दुष्कर्म कराया। लड़की ने भागने की कोशिश भी की, लेकिन उसे धमकाकर चुप करा दिया गया।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, जैसे ही इस घटना की जानकारी वेस्ट लंदन के हाउंस्लो इलाके में रहने वाले सिख समुदाय को मिली, बड़ी संख्या में लोग आरोपी के फ्लैट के बाहर पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया। धीरे-धीरे अन्य सिखों को भी मामले की जानकारी मिलती गई, जिससे मौके पर भीड़ बढ़ती चली गई। कुछ ही समय में वहां 200 से ज्यादा लोग जमा हो गए और कई घंटों तक हंगामा चलता रहा।
इसके बाद सभी ने मिलकर लड़की को रिहा करवाया। सिख समुदाय का आरोप है कि वेस्ट लंदन में इस तरह नाबालिग बच्चियों को अगवा कर उनका यौन शोषण किए जाने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इस मामले से जुड़ी दो पोस्ट डेविड अर्थटन नाम के यूजर द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी साझा की गई हैं। बता दें कि यह अकेला मामला नहीं है। लड़कियों को अगवा करके उनका शोषण किया जा रहा है।
प्रदर्शन में शामिल सिखों का कहना है कि यूके में पाकिस्तानी ग्रूमर गैंग सक्रिय है जो कि लड़कियों को अगवा करके ले जाते हैं और फिर पूरा गैंग मिलकर उनके साथ रेप करता है। ऐसी कई घटनाएं सामने आ गई हैं। लंदन पुलिस उनके खिलाफ कोई ठोस करवाई नहीं कर रही है।
बता दें कि ग्रूमिंग किसी व्यक्ति, खासकर बच्चे या युवा का विश्वास जीतकर उसे धीरे-धीरे यौन शोषण, कट्टरपंथ या किसी अन्य प्रकार के दुर्व्यवहार के लिए तैयार करना कहलाता है। हाल ही में इंग्लैंड में इस तरह के मामले बढ़े है। अमेरिकी कारोबारी इलॉन मस्क ने भी इस पर चिंता जताई थी और पर्याप्त कार्रवाई नहीं करने पर ब्रिटिश प्रधानमंत्री की कड़ी आलोचना की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *