खेल

‘पांचवें स्टेट गेम्स’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पौड़ी पुलिस ने जीते स्वर्ण पद

 

एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने किया पदक विजेताओं का उत्साहवर्द्धन

राजेन्द्र शिवाली
पौड़ी। गत 20 सितंबर से 5वें ‘स्टेट गेम्स उत्तराखण्ड़-2024’ प्रदेश के विभिन्न स्थानों में आयोजित किये गये थे, जिनमें जनपद पौड़ी से भी उक्त प्रतियोगिता में प्रतियोगियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता में महिला उपनिरीक्षक हेमलता द्वारा 10 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाजी प्रतियोगिता में व अपर उपनिरीक्षक मनाली राठी द्वारा 75 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुये स्वर्ण पदक जीतकर पौड़ी पुलिस का मान और सम्मान बढ़ाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा उक्त दोनों कुशल खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई देते हुए अग्रिम प्रतियोंगिताओं हेतु शुभकामनाएं देकर हौसला अफजाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *