पहाड़ों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा-बर्फबारी की संभावना

 

देहरादून। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते आंशिक से लेकर मुख्यतः बादल छाये हुए हैं। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप के साथ बीच-बीच में आसमान में बादल घिर रहे हैं। शुक्रवार को कई इलाकों में सुबह धूप खिलने के बाद दोपहर में बादलों ने डेरा रखा। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा और ओलावृष्टि दर्ज की गई।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में आगामी 24 घटे में कहीं-कहीं हल्की वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। निचले इलाकों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने से लेकर आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *