अपराध

पत्रकार से मारपीट के आरोपियों को पुलिस ने लिया हिरासत में

नैनीताल। पत्रकार से मारपीट के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। साथ ही पुलिस द्वारा आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा.मंजूनाथ टी.सी. ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते रोज एक न्यूज रिपोर्टर दीपक अधिकारी के साथ ऊंचापुल क्षेत्र में रिपोर्टिंग के दौरान कुछ अराजक तत्वों द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें पत्रकार दीपक अधिकारी को गम्भीर चोटें आईं। वर्तमान में उनका उपचार कृष्णा हॉस्पिटल हल्द्वानी में चल रहा है। घटना के संबंध में रिपोर्टर दीपक चंद्र अधिकारी द्वारा थाना मुखानी में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने अजीत चौहान व अनिल चौहान नामक दो व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की नीयत से हमला करने के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बता दें कि इससे पूर्व 7 नवम्बर 2025 को एक अन्य पत्रकार के साथ गालीकृगलौज व मारपीट की घटना किए जाने की बात सामने आई है। जिसका वीडियों सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने घटना को अत्यंत निंदनीय और अक्षम्य बताते हुए तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए साथ ही तत्काल सीओ और सम्बंधित थाना प्रभारी को घटनास्थल में भेजा गया।
वहीं पुलिस ने मामले में तत्काल कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। एसएसपी डा. मजूंनाथ टी.सी. के अनुसार मामले की जांच प्रगति पर है, तथा जो भी तथ्य जांच में उजागर होंगे उनके आधार पर कड़ी वैधानिक कार्यवाहीकी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *