पत्थर से सिर कुचलकर किसान की हत्या, खेत पर रखवाली करने गया था रात को

 

रामनगर। सावलदे गांव में एक व्यक्ति की पत्थर से सिर कूचकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शनिवार की सुबह नदी किनारे शव पड़ा मिला तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मामले की पड़ताल की जा रही है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार रामनगर के सावलदे गांव निवासी किसान रमेश चंद्र 50 पुत्र विशनराम रात में अपने खेत की चौकीदारी करता था। शुक्रवार शाम को भी वह घर से अपने खेत के लिए निकला तो शनिवार सुबह घर नहीं पहुंचा। इस बीच गांव के ही छात्र अपने स्कूल जा रहे थे। उन्होंने नदी किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा तो गांव के लोगों को सूचना दी।
मौके पर ग्रामीण पहुंचे तो शव की शिनाख्त रमेश चन्द्र के रूप में हुई। रमेश का सिर पत्थर से कुचला हुआ था। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सील करते हुए आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजने की कार्रवाई की गई।
पुलिस हत्या के मामले में जांच कर रही है। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने पुलिस से हत्यारोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। मृतक के तीन बच्चे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *