पति ने किया  पत्नी की गला दबाकर हत्या का प्रयास, चरित्र पर करता था शक

 

रुद्रपुर। नशेड़ी पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया, जिससे पत्नी की हालत खराब हो गई। ससुरालियों ने उसे अस्पताल न भेज कर उसका घर में ही इलाज करने की कोशिश की। मायके पक्ष के लोगों को जानकारी होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चार साल पहले राखी, निवासी बजवाड़ा का विवाह भदईपुरा निवासी सागर के साथ हुआ था। उनकी पांच माह की बेटी भी है। शादी के बाद से ही उसका पति राखी पर देवर के साथ अवैध संबंध रखने का शक करता था। इसको लेकर कई बार उनके बीच झगड़ा भी हुआ। सोमवार को झगड़ा इतना बढ़ गया कि सागर ने अपनी पत्नी का गला दबा दिया जिससे उसकी हालत खराब हो गई। पुलिस के भय से ससुरालियों ने उसको अस्पताल न भेज कर घर में ही इलाज करना शुरू कर दिया। इसके बाद बुधवार को मायके पक्ष के लोग मिलने आये तो पूरी कहानी का पता चला, जिसके बाद राखी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका इलाज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *