उत्तराखंड

नीती बॉर्डर हाईवे जुवाग्वाड़ में मलबा आने से बंद, लोगों को सावधानी बरतने की सलाह

चमोली।  नीति बार्डर हाईवे पहाड़ी से मलबा आने के कारण जुवाग्वाड़ के निकट शनिवार प्रातः 11 बजे बंद हो गया। यहां पर पहाड़ी से लगातार भारी मात्रा में मलबा व बोल्डर आ रहे हैं, जिस कारण से लोगों को पैदल आरपार होने में भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तहसीलदार ज्योतिर्मठ स्वंय मौके पर पहुंचकर गए हैं व लोगों को सावधानी पूर्वक इस स्थान को आरपार करने को कहा जा रहा है, लेकिन पहाडी से लगातार आ रहे मबले के कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही है। वहीं गुरुवार को लाता से 2 किमी पहले नीती बार्डर हाईवे पहाड़ी से बड़ी चट्टान टूटने से बंद हुआ था वह अभी तक नहीं खुल पाया है यहां पर बीआरओ की ठेकेदार एजेन्सी के द्वारा पहाड़ी से आयी चट्टानों में छेद किया जा रहा है। अब रात्री को ब्लॉस्टिंग के माध्यम इन चट्टानों को तोड़कर बोल्डरों को मशीनों की सहायात से हटाने का प्रयास किया जायेगा, क्योंकि लाता से 2 किमी पहले जहां पर सड़क बंद है वहां पर विशालकाय बोल्डर आ गए हैं, जिन्हें मशीनों से हटाया जाना संभव नहीं हो पा रहा है, इन टूट कर नीचे आयी चट्टानों में ब्लॉस्टिंग हेतु छेद करने में ही दो दिन का समय लग गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *