नाले में महिला और पुरुष का शव मिलने से सनसनी

देहरादून।रविवार सुबह प्रेमनगर क्षेत्र के चाय बगान के दारु चैक में एक महिला और पुरुष का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टिया पुलिस इसे आत्महत्या मान कर चल रही है।
एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि पुरुष अपने घर से सुबह के वक्त टहलने निकला था। लेकिन, जब काफी समय बाद नहीं लौटा तो परिजनो ने उसकी तलाश शुरू कर दी। खोजबीन के बाद उसका शव चाय बगान में मिला। उसके बगल में एक महिला का भी शव पड़ा था।
मृतक पुरुष का नाम संदीप मोहन धस्माना निवासी अंबीवाला है। जबकि, महिला का नाम हेमलता निवासी पीतांबरपुर है। बताया जा रहा है कि हेमलता कोठियों में खाना बनाती थी। जबकि सुनील सेना से सेवानिवृत्त है।
यह भी बताया जा रहा है कि संदीप सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर से सैर के लिए निकला था। इसके बाद जब वापस नहीं आया तो परिजनों और पुलिस ने तलाश की। मोबाइल लोकेशन दारू चैक की आई तो सब वहां पहुंचे। दोनों के शव एक दूसरे से लिपटे हुए नाली में पड़े थे। नाली में पानी था। जिसके ऊपर से ही संदीप और हेमलता के डूबे हुए चेहरे नजर आ रहे थे। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की पड़ताल कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *