नशामुक्ति केंद्र में युवती से दुष्कर्म करने का मामला, पुलिस ने किया एक आरोपी को गिरफ्तार 

 

 

ऋषिकेश।  नशामुक्ति केंद्र में युवती के साथ दुष्कर्म किये जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।  आरोपी युवक का नाम हनी उर्फ प्रभजीत बताया गया है। आरोप है कि वह नशा मुक्ति केंद्र चलाने वाली रितिका तंवर के साथ मिलकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पोड़ित युवती के साथ दुष्कर्म करता था। गौरतलब है कि पुलिस को दी गई तहरीर में युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी हनी दुष्कर्म का विरोध करने पर उसके साथ गाली गलौज करता था और मारपीट  करते हुए जान से मारने की धमकी भी देता था। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करते हुए अभियुक्त प्रभजीत सिंह उर्फ हनी को मुखबिर की सूचना पर गौरा देवी चौक ऋषिकेश के पास से गिरफ्तार कर  न्यायालय पेश किया ।
पकड़ा गया युवक प्रभजीत सिंह उर्फ हनी पुत्र स्वर्गीय भगवान सिंह, मकतुलपुरी, थाना- गंग नहर रुड़की (जनपद हरिद्वार) का रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *