नशाखोरी के खिलाफ मिली कामयाबी, 408 ग्राम चरस के साथ दो लोग चढ़े पुलिस के हत्थे
हल्द्वानी। हल्द्वानी पुलिस ने दो आरोपियों को चरस के साथ पकड़ा है। इनके पास से 408 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी पीएन मीणा के निर्देश पर बुधवार शाम पुलिस ने शहर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मंडी बाईपास मार्ग से स्कूटी में आ रहे दो लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए रोका। शक के आधार पर तलाशी ली तो उनके पास से कुल 408 ग्राम चरस बरामद हुई। मौके से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि हल्द्वानी से ही वह चरस खरीदकर कुछ युवाओं को बेचने की फिराक में थे। आरोपियों की पहचान अरुण कुमार और गौरव कुमार निवासी राजपुरा हल्द्वानी के रूप में हुई है। स्कूटी को भी पुलिस ने सीज कर दिया है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी मंडी भुवन राणा, ललित मेहरा और अमर सिंह रहे।

